HomeHealth & Fitnessवृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत...

वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत लगाए गए पौधे

  • कार्यक्रम में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण पर दिया विशेष जोर 

मोहनलालगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर रविवार से शुरू हुए वृहद पौधरोपण अभियान के तहत विकास खंड मोहनलालगंज की ग्राम पंचायत उत्तरगांव में गंगा सागर अमृत सरोवर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ‘विन्ध्येश्वरी’ एवं उपायुक्त श्रम रोजगार (वीबीजी रामजी) लखनऊ सुशील कुमार सिंह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

इस दौरान बीडीओ शिवकुमार और एपीओ उदयराज शर्मा की अगुवाई में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। 

वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। इसी क्रम में ग्राम पंचायत डेबरिया भरोसवा स्थित गंगा-यमुना अमृत सरोवर पर भी वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। यहां भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। अभियान के दौरान क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments