होर्मुज : यूएई के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि ईरानी क्रूज़ मिसाइलों ने उनके जहाज़ों को निशाना बनाया है.यूएई के मुताबिक ईरान की मिसाइलों ने साउथ चैनल में UAE के दो टैंकरों पर हमला किया…जिसमें एक नाविक की मौत हो गई…UAE रक्षा मंत्रालय के अनुसार ईरानी क्रूज़ मिसाइलों ने ओमान के समुद्री इलाके में दक्षिणी लेन से गुज़र रहे ‘मोम्बासा’ और ‘बाहिया’ नाम के टैंकरों को निशाना बनाया..मोम्बासा पर मौजूद क्रू के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए…जिनमें से चार की हालत गंभीर है…घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं।
ईरान ने होर्मुज में दो टैंकरों पर किया मिसाइल से हमला 1 भारतीय की मौत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












