प्रतापगढ़। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर संचालित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय नरायनपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य, विद्यालय के छात्रो एवं अध्यापकों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्रो ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण करते हुए यह संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी वे पूरी निष्ठा के साथ निभायेगें। विद्यालय परिवार ने भी हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए वृक्षारोपण करने तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प व्यक्त किया।












