HomeHealth & Fitnessससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और निजता भंग के एक गंभीर मामले में पीड़िता ने अपने पति समेत चार ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही कम दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया। गर्भावस्था के दौरान मारपीट की गई स्त्रीधन छीन लिया गया और मोबाइल फोन हैक कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट भी बनाए गए।

पीड़िता अपर्णा त्रिवेदी के अनुसार उनका विवाह 28 नवंबर 2021 को भारतीय वायुसेना में कार्यरत गौरव शुक्ला से हुआ था।आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति, सास, ससुर और ननद ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया।

अपर्णा ने तहरीर में बताया कि पति की जम्मू में तैनाती के दौरान बेडरूम और बाथरूम में कथित रूप से गुप्त कैमरे लगवाए गए। इसके बाद नासिक में उनके मोबाइल को हैक कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए गए और उनकी निजी जिंदगी पर अवैध निगरानी की गई।

पीड़िता ने बताया कि 29 अगस्त 2025 को गर्भावस्था के दौरान ससुराल पक्ष ने उनका स्त्रीधन जेवर और अन्य सामान रख लिया और उन्हें मायके भेज दिया। इसके बाद 21 जनवरी 2026 को पति लखनऊ स्थित मायके पहुंचा और वहां मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान मोबाइल छीनने की कोशिश की गई और उन्हें तथा गर्भस्थ शिशु को जान से मारने की धमकी भी दी गई। शोर सुनकर भाई मौके पर पहुंचा तब मामला शांत हुआ।पीड़िता ने इसकी शिकायत सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से की है।जिसपर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments