HomeHealth & Fitnessकैंसर संस्थान में वृक्षारोपण अभियान  का शुभारंभ

कैंसर संस्थान में वृक्षारोपण अभियान  का शुभारंभ

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में “वृहद वृक्षारोपण अभियान” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा, अमित घोष रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि  आनंद त्रिपाठी, उप सचिव, चिकित्सा शिक्षा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो.एमएलबी. भट्ट ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अमित घोष द्वारा पौधारोपण कर की गई। इसके उपरांत आनंद त्रिपाठी, संस्थान के निदेशक प्रो.एमएलबी.भट्ट तथा संस्थान के अन्य अधिकारियों, संकाय सदस्यों, रेजिडेंट चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत संस्थान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कुल लगभग 2,500 पौधों का रोपण किया गया एवं साथ ही सभी नें इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कुल 10,000 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान के माध्यम से संस्थान ने न केवल हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने का भी संकल्प लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments