अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता ने बताया कि आज का वृक्षारोपण अभियान नोडल अधिकारी प्रोफेसर गुंजन अग्रवाल के नेतृत्व में दो चरणों में संपन्न हुआ है । संपूर्ण अभियान प्रातः 8 बजे प्रारंभ हुआ और दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ। नोडल अधिकारी प्रोफेसर गुंजन अग्रवाल ने बताया कि कुल 800 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर का निर्माण तथा विद्यार्थियों एवं समाज में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है । महाविद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में महाविद्यालय परिसर और अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बन सके।
वृक्षारोपण अभियान में मुख्य रूप से प्रो. कृष्णा अग्रवाल, प्रो.सीमा यादव, प्रो. वीना उपाध्याय, प्रो. शशिबाला त्रिवेदी, प्रो. रिचा बजाज, प्रो. अनिल कुमार वार्ष्णेय, प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. फरीद खान, प्रो. एम आई खान, प्रो. तनु वार्ष्णेय, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. प्रतीक्षा रघुवंशी, डॉ. विवेक सेंगर सहित तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारीगण डॉ हरेंद्र गौड़ और डॉ अतुल अरोरा द्वारा उपलब्ध कराई गई ।
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












