बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के जोगिन पुरवा गांव में रविवार सुबह जहरीले सांप के काटने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, जोगिन पुरवा गांव निवासी सबरुम निशा रविवार सुबह करीब सात बजे अपने घर के सामने साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान वह भूसे के ढेर में फंसी घास निकाल रही थीं। तभी ढेर में छिपे जहरीले सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सांप के काटते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोपहर करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर फखरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच में जहरीले सांप ने महिला को डसा:इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












