HomeHealth & Fitnessनोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर...

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

  • 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज।
  • सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का आरोप।
  • माता-पिता काम पर गए थे, तभी बच्ची लापता हुई।

नोएडा। थाना सेक्टर 142 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक दंपति उसकी तीन वर्षीय बेटी को अगवा करके ले गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर -142 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने रविवार काे बताया कि नरेश पाल पुत्र नेक्सू निवासी ग्राम गढी शाहदरा ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 143 में काम करते हैं।

वह अपनी पत्नी के साथ कंपनी में काम करने गए थे। पीड़ित के अनुसार उनके चार बच्चे हैं। सबसे छोटी बेटी मोनिका जिसकी उम्र 3 वर्ष है उसे तथा अपने अन्य बच्चों को पति-पत्नी घर पर छोड़कर 11 जुलाई को सुबह के समय काम करने के लिए गए थे।

जब शाम के समय में वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनकी तीन वर्षीय बेटी घर पर नहीं है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उनके बच्चों ने उन्हें बताया कि 03 वर्षीय बेटी को सोनू तथा उसकी पत्नी सोनम शनिवार की शाम को कहीं पर लेकर चले गए हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी अक्सर सोनू के घर पर खेलने जाती थी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी बच्ची को काफी ढूंढा लेकिन जब वह नहीं मिली ताे उन्होंने रविवार को घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बच्ची की तलाश कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments