बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बिछिया रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास एक बाघ देखा गया। इसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। रेलवे ट्रैक के आसपास बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलने पर कतर्नियाघाट वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने तुरंत गश्त शुरू कर दी। बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए विभाग ने राजकीय हाथी जयमाला और चंपाकली की सहायता ली। वनकर्मियों ने हाथियों के साथ मिलकर ट्रैक से सटी झाड़ियों और जंगल के किनारे सघन तलाशी अभियान चलाया। लगभग एक घंटे तक चली इस गश्त के बाद बाघ जंगल की गहराई में वापस चला गया। इसके बाद बिछिया आबादी में हथिनियों के साथ वन विभाग ने गस्त किया है। बताया जा रहा कि बिछिया आबादी में पिछले कई दिनों से रात होते ही तेंदुआ दस्तक दे रहा था। गस्त होने से लोगों वन राहत की सांस ली है।
बहराइच के बिछिया रेलवे स्टेशन के पास दिखा बाघ:वन विभाग ने हाथियों की मदद से गश्त कर जंगल में खदेड़ा
RELATED ARTICLES












