HomeUncategorizedएक वृक्ष माँ के नाम': लक्ष्मीपुर एकड़ंगा में गंडक संगठन ने चलाया...

एक वृक्ष माँ के नाम’: लक्ष्मीपुर एकड़ंगा में गंडक संगठन ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान।*

*

*मुख्य अभियंता अवधेश कुमार के नेतृत्व में जुटे सिंचाई विभाग के अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण और पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प।*

रिपोर्ट:हेमन्त कुमार दुबे।

महराजगंज/सिसवा बाजार।
उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत रविवार को सिसवा विकास खंड के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकड़ंगा में पर्यावरण चेतना की एक नई अलख जगी। यहाँ “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस पूरे अभियान का संचालन गंडक संगठन के मुख्य अभियंता स्तर-1 (पूर्व) अवधेश कुमार के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान सिंचाई खंड-प्रथम व द्वितीय (महराजगंज) तथा सिंचाई खंड (गोरखपुर) के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक मंच पर आकर विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया। केवल पौधा लगाने तक ही यह अभियान सीमित नहीं रहा, बल्कि सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने रोपे गए पौधों के पूर्ण संरक्षण और सुरक्षा का सामूहिक संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अभियंता (गंडक) विकास कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने का एकमात्र उपाय सघन वृक्षारोपण ही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान न केवल पर्यावरण को बचाने की मुहिम है, बल्कि यह अपनी मातृशक्ति के प्रति अगाध सम्मान व्यक्त करने का एक पवित्र जरिया भी है। यदि हर नागरिक अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाकर उसकी संतान की तरह देखभाल करे, तो हम आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण सौंपने में कामयाब होंगे। अधिकारियों ने इस मुहिम को एक जनआंदोलन बनाने की भी अपील की। इस वृहद अभियान में मुख्य रूप से अधीक्षण अभियंता के.पी. सिंह, जे.पी. सिंह व आलोक कुमार, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार वर्मा, सहायक अभियंता तनुश्री मिश्रा, तथा जूनियर इंजीनियर विक्रम अग्रहरि, मनीष कुमार गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, कन्हैया लाल, रंजीत कुमार व देव कुशवाहा सहित भारी संख्या में विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। हरित महराजगंज के संकल्प को मजबूती देने वाली सिंचाई विभाग की इस अनूठी पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने भी मुक्तकंठ से सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments