#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के गौर थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। गौर थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने इस अभियान में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अंजान ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष ने उपस्थित पुलिसकर्मियों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पुलिसकर्मियों ने भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गौर थानाध्यक्ष अतुल अंजान ने किया पौधरोपण:’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












