श्रावस्ती जनपद के सिरसिया विकासखंड अंतर्गत संम्भारपुरवा ग्राम पंचायत के मजरा संम्भारपुरवा में एक इंडिया मार्का हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा है। धर्मेंद्र चौधरी के घर के पास स्थित इस हैंडपंप के खराब होने से ग्रामीणों और राहगीरों को शुद्ध पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई शिकायतों के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। ग्रामीण धर्मेंद्र चौधरी, प्रशांत पांडे, अर्जुन वर्मा, लालू वर्मा और जगराम वर्मा सहित अन्य निवासियों ने बताया कि हैंडपंप खराब होने के कारण उन्हें दूर स्थित जल स्रोतों से पानी लाना पड़ता है। इससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि शिकायतें दर्ज की जाती हैं, परंतु उनका समाधान नहीं होता। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों और राहगीरों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके। इस संबंध में ग्राम प्रधान नसीब खान ने बताया कि उन्हें पहले हैंडपंप खराब होने की जानकारी नहीं थी। सूचना मिलने के बाद अब जल्द ही मिस्त्री बुलाकर हैंडपंप की मरम्मत कराई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।
संम्भारपुरवा में हैंडपंप वर्षों से खराब:ग्रामीणों-राहगीरों को पेयजल संकट, मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












