महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 280 बोतल अवैध शराब बरामद की, जिसे नेपाल तस्करी के लिए इकट्ठा किया गया था। एसएसबी की ‘जी’ समवाय ठूठीबारी को बीती रात सीमा क्षेत्र में संदिग्ध सामान एकत्र किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर समवाय कमांडर सहायक कमांडेंट हेमंत कुमार और आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 200 मीटर भारत की ओर ग्राम मरचहवा स्थित बाजार हाट शेड के पीछे छापेमारी की। सघन जांच के दौरान वहां लावारिस हालत में रखी शराब की पेटियां बरामद हुईं। बरामद शराब ‘999 Power Star Fine Rum’ ब्रांड की कुल 280 बोतलें थीं। प्रत्येक बोतल 750 मिलीलीटर की है और इसका अंकित मूल्य 250 रुपये है। संयुक्त टीम ने बरामद शराब को नियमानुसार जब्त कर आबकारी विभाग को सौंप दिया है। अज्ञात तस्करों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है, जो इस शराब को सीमा पार नेपाल भेजने की तैयारी में थे। सुरक्षा बल और आबकारी विभाग की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर 280 बोतल अवैध शराब बरामद:एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मिली लावारिस शराब
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












