पूर्व सांसद प्रतिनिधि भरत शुक्ल ने बुधवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को उठाया। शुक्ल ने घुघली सीएचसी सहित महाराजगंज जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही, उन्होंने अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक) विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को समय पर अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दूर-दराज के निजी केंद्रों पर जाना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को अस्थि रोग विशेषज्ञ उपलब्ध न होने के कारण समय पर उचित उपचार नहीं मिल पाता है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है। भरत शुक्ल ने जानकारी दी कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन भी दिया। शुक्ल ने उम्मीद जताई कि इन मांगों के पूरा होने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले पूर्व सांसद प्रतिनिधि:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड, अस्थि रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












