Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरयू नहर बैराज में मिला अज्ञात युवक का शव:अड़राई के पास पुलिस...

सरयू नहर बैराज में मिला अज्ञात युवक का शव:अड़राई के पास पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी


श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के अड़राई गांव के पास सरयू नहर बैराज के गेट में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सोनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बैराज में फंसे शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments