सिसवा नगरपालिका के शिवाजी नगर वार्ड स्थित अमरपुरवा मोहल्ले के प्राचीन शिव मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव सोमवार की रात श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रावण मास की पावन बेला में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर कमेटी द्वारा भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना, रुद्रपाठ और मंगल कामना के साथ किया गया। इसके बाद भव्य शिव जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक शिव भक्ति के भजनों पर झूमते रहे। भक्तिमय संध्या का शुभारंभ प्रसिद्ध भजन गायक पंकज सोनी ने गणेश वंदना और शिव स्तुति से किया। प्रयागराज की भजन गायिका शीतल साहनी ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद नगर के भजन गायक उमाशंकर जायसवाल, देवेंद्र जायसवाल, कृष्णमुरारी सिंह, अंजलि गोंड, अंशिका सिंह, गुलशन और नितेश ने एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भक्ति रस में डुबो दिया। कार्यक्रम का समापन भव्य महाआरती, भगवान शिव के महाप्रसाद वितरण और विशाल भंडारे के साथ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सोमनाथ चौरसिया, वार्ड सभासद जितेंद्र वर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा, प्रदीप चौरसिया, गोपाल अग्रवाल, संदीप चौरसिया, विजय सोनी, शिव अग्रवाल, जितेंद्र मद्धेशिया, अभिषेक सोनी, मनीष केसरी, दुर्गेश केसरी, मनीष भुज, शशांक खरवार और विशाल चौरसिया सहित नगर के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा प्राचीन शिव मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न:पूजन, रुद्राभिषेक और शिव जागरण में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












