Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)3 मासूमों की मौत मामले में FIR, ठेकेदार को जेल:महराजगंज में समाजसेवियों...

3 मासूमों की मौत मामले में FIR, ठेकेदार को जेल:महराजगंज में समाजसेवियों ने अध्यक्ष, ईओ पर कार्रवाई की मांग की


महराजगंज के सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के मीराबाई नगर स्थित निर्माणाधीन अमृत सरोवर में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रशासन ने निर्माण एजेंसी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज किया। वहीं कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को जेल भेज दिया है। नगर पालिका परिषद सिसवा के अधिशासी अधिकारी (ईओ) विन्ध्याचल की तहरीर पर कोठीभार पुलिस ने निर्माण कार्य कर रही दीपक कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर दीपक कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि निर्माण स्थल पर गहरे गड्ढों के बावजूद न बैरिकेडिंग कराई गई, न चेतावनी बोर्ड लगाए गए और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए। इन्हीं लापरवाहियों के चलते तीन मासूम बच्चों की जान चली गई। निगरानी की जिम्मेदारी किसकी थी? घटना के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि निर्माण स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करना ठेकेदार की जिम्मेदारी थी, तो नगर पालिका की निगरानी व्यवस्था कहां थी? करोड़ों रुपये की सरकारी परियोजना में कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों का पालन और नियमित निरीक्षण किसके जिम्मे था? यदि निर्माण कार्य में लापरवाही थी, तो संबंधित अधिकारियों ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की? पहले से जांच के दायरे में थी परियोजना गौरतलब है कि इसी अमृत सरोवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार, घटिया निर्माण और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए 20 जुलाई को जिलाधिकारी पहले ही तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर चुके थे। यानी परियोजना पहले से ही जांच के घेरे में थी। इसके बावजूद निर्माण स्थल आम लोगों के लिए खुला रहा और सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम तक नहीं किए गए। डीएम ने भी मानी गंभीर अनियमितताएं हादसे के बाद जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं की बात स्वीकार करते हुए एफआईआर दर्ज कराने तथा जांच के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी माना कि निर्माणाधीन सरोवर चारों तरफ से खुला था और तत्काल बैरिकेडिंग कराने के आदेश दिए। समाजसेवियों ने उठाए जवाबदेही के सवाल स्थानीय समाजसेवियों और नागरिकों का कहना है कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई आवश्यक थी, लेकिन इससे नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि जवाबदेही से मुक्त नहीं हो सकते। उनका कहना है कि जब निर्माण कार्य नगर पालिका की देखरेख में हो रहा था, तब नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मृतक बच्चों की फाइल फोटो… फिलहाल तीन मासूमों की मौत के बाद पूरे सिसवा क्षेत्र में यही चर्चा है कि क्या कार्रवाई केवल ठेकेदार तक सीमित रहेगी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी और निगरानी में कथित लापरवाही के लिए नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। प्रशासन की अगली कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर अब पूरे जिले की निगाहें टिकी हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments