HomeHealth & Fitnessआश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत...

आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र के कुआगांव स्थित सिद्ध शनि आश्रम में एक अधेड़ पर बछिया के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ आश्रम पहुंच गई और लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। 

पुलिस ने महंत की तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। वहीं गोवंश के साथ कुकर्म के लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।आश्रम के महंत दिग्विजय गिरी ने बताया कि वह पिछले करीब दस वर्षों से सिद्ध शनि आश्रम में रह रहे हैं। आश्रम में एक गाय और दो बछियों की देखभाल भी वह स्वयं करते हैं। उनके अनुसार रविवार को तिवरलालपुर निवासी रामकेबल तिवारी आश्रम पहुंचा और गोवंशों को चराने के लिए ले जाने की बात कही। महंत ने उसकी बात स्वीकार नहीं की।

महंत का आरोप है कि कुछ देर बाद जब वह गोवंशों को देखने पहुंचे तो एक बछिया वहां नहीं मिली। तलाश करने पर उन्होंने आरोपी को बछिया के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा। महंत का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा फैल गई और मंगलवार को सुबह साधु संतों में रोष दिखा गौ रक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा रविंद दास ने कहा कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए नहीं तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होगे।

सोमवार को महंत ने अयाना थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि महंत की ओर से मारपीट की तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी रामकेबल तिवारी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर एडीएम न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस का कहना है कि गौवंश के साथ कुकर्म के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। इन आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यदि आरोपों की पुष्टि होती है और साक्ष्य मिलते हैं तो नियमानुसार संबंधित धाराओं में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments