नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर स्थित नवीन मंडी स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर सब्जियों की अवैध बिक्री के कारण मंगलवार सुबह करीब दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। इस जाम में स्कूली बच्चे, राहगीर, एंबुलेंस और अन्य वाहन फंसे रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंडी परिसर के अंदर सब्जी बेचने की उचित व्यवस्था होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विक्रेता सड़क पर ही ठेले लगाकर या जमीन पर सब्जियां सजाकर बेचते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और प्रतिदिन सुबह यातायात बाधित रहता है। स्थानीय नागरिक राहुल दुबे, मदन लाल वर्मा, गौरीशंकर जायसवाल, मुकेश मद्धेशिया, मनदीप अग्रहरि, विशाल गौतम, नंदलाल पासवान, राहुल यादव और राज मद्धेशिया ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सुबह के समय रोजाना जाम लगने से स्कूली बच्चे समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पाते, वहीं रोगियों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी अक्सर फंस जाती है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने मंडी परिसर के अंदर ही सब्जी बिक्री सुनिश्चित कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा में नवीन मंडी के पास भीषण जाम:सड़क पर अवैध सब्जी बिक्री से 2 घंटे फंसे स्कूली बच्चे, एंबुलेंस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












