सावन माह में शिवभक्तों की आस्था चरम पर है। इसी क्रम में कोल्हुई बाजार से शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी के साथ कांवड़ियों का एक विशाल जत्था लोकेश्वर नाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ। यह जत्था फरेंदा नगर से होकर गुजरा। श्रद्धालु पवित्र जल लेकर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। यात्रा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की जीवंत झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शिव का रूप धारण किए कलाकार त्रिशूल, डमरू के साथ रुद्र रूप में दिखाई दिए, जबकि माता पार्वती के पारंपरिक श्रृंगार ने भक्तों का ध्यान आकर्षित किया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। उनके लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। फरेंदा (आनंदनगर) शहर में कांवड़ यात्रा के पहुंचने पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के भजनों पर नृत्य कर अपनी आस्था व्यक्त की। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। इससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। यह कांवड़ यात्रा सूरज कुमार कोल्हुई समिति द्वारा आयोजित की गई थी। कांवड़िए बांसी, सिद्धार्थ नगर से पवित्र जल भरकर लोकेश्वर नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
फरेंदा मार्ग हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा:शिव-पार्वती की झांकी के साथ लोकेश्वर नाथ मंदिर निकले शिवभक्त कांवड़िए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












