श्रावस्ती जिले के महताव पुरवा ग्राम सभा में पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के कारण एक मुख्य रास्ता धंस गया है। सड़क के बीच में गड्ढा बन जाने से हल्की बारिश में भी पानी जमा हो जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता श्रावस्ती के चंद्रखा ग्राम सभा के अंतर्गत महताव पुरवा में आता है। यह क्षेत्र सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक के अधीन है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पाइपलाइन की खुदाई के बाद सड़क की उचित मरम्मत न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जलजमाव के कारण पैदल चलना और वाहन चलाना दोनों मुश्किल हो गया है। मुकेश, उमेश, दुर्गेश और हरीश सहित कई ग्रामीणों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
पाइपलाइन खुदाई से धंसा रास्ता:महताव पुरवा में जलजमाव से आवागमन बाधित, लोग परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











