#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना कप्तानगंज परिसर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में कुल 150 पौधे रोपे गए। इन कार्यक्रमों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बस्ती डॉ. राजीव निगम और थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। थाना कप्तानगंज परिसर में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आम और नीबू सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 पौधे रोपे गए। चौकी प्रभारी महाराजगंज अनिल त्रिपाठी के साथ थाने में तैनात महिला और पुरुष सिपाहियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण में हिस्सा लिया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कप्तानगंज परिसर में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बस्ती डॉ. राजीव निगम ने प्रतिभाग किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में डॉ. राघवेंद्र और फार्मासिस्ट रामजीवन सहित अन्य स्टाफ ने भी वृक्षारोपण किया। सीएमओ डॉ. निगम ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी माता के नाम पर एक पौधा रोपित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि प्रकृति और मातृत्व दोनों का सम्मान हो सके। अस्पताल परिसर में गुलमोहर, आंवला और नीबू सहित कुल 50 पौधे रोपे गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में थाना और सीएचसी परिसर में पौधरोपण:सीएमओ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












