Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विधायक ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि:रुदौली विकास क्षेत्र के डडवा पांडे...

विधायक ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि:रुदौली विकास क्षेत्र के डडवा पांडे में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

#बस्ती_न्यूज

विधायक राजेंद्र चौधरी ने भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रुदौली विकास क्षेत्र के डडवा पांडे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विधायक चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, त्याग और दृढ़ संकल्प की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को सम्मान, अधिकार और अवसर दिलाने के लिए मार्ग प्रशस्त किया, जो आज भी प्रेरणास्रोत है। विधायक ने आगे कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान न केवल देश की लोकतांत्रिक नींव है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित करता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments