Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में डॉ. अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा:जमुनहा ब्लॉक के अवसान कुंडी...

श्रावस्ती में डॉ. अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा:जमुनहा ब्लॉक के अवसान कुंडी से हरदत्त नगर गिरंट तक निकली


श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एक शोभा यात्रा निकाली गई, जो हरदत्त नगर गिरंट ग्राम के अवसान कुंडी गांव से प्रारंभ होकर हरदत्त नगर गिरंट तक पहुंची। इसे जमुनहा ब्लॉक की सबसे बड़ी शोभा यात्रा बताया गया। इस शोभा यात्रा में एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सैकड़ों की संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुईं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और ‘जय भीम’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। वहीं, जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के बहोरवा गांव में ओम प्रकाश सोनकर एडवोकेट और उनके सहयोगियों ने भी बाबा साहब की जयंती मनाई। डीजे के साथ एक रैली बहोरवा से बेगमपुर मोड़ तक निकाली गई। इसके बाद कार्यक्रम का आयोजन उनके निजी निवास पर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा व भाईचारे का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था संतोषजनक रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments