#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के जीवधरपुर गांव में जमीन के विवाद के दौरान 55 वर्षीय शिव कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। 13 जुलाई की रात करीब आठ बजे पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर गांव के दो लोग लाठी-डंडों के साथ शिव कुमार सिंह के घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उन्हें घर से बाहर खींचकर मारपीट की, गला दबाया और जोरदार धक्का दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घटना के बाद परिजन और ग्रामीण शिव कुमार सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की मृतक के परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उनका आरोप है कि विवाद के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद घटना को रोका नहीं जा सका। पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया शव पर किसी प्रकार के स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में जमीनी विवाद में युवक की मौत:परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












