Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप:बहराइच में कहा- जनता...

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप:बहराइच में कहा- जनता को मूर्ख बनाया जा रहा


बहराइच के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर एक बार फिर ट्रस्ट और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार दोपहर 12 बजे शहर के वन सरिता होटल में पत्रकारों से बातचीत की। शंकराचार्य ने राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा सीईओ पद के लिए निकाली गई वैकेंसी पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब मुख्य ट्रस्ट का गठन किया जा रहा था, तब कोई वैकेंसी क्यों नहीं निकाली गई थी? उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब जनता को मूर्ख बनाने का एक तरीका है और ट्रस्ट वही करेगा जो वह पहले से तय कर चुका है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर के मौजूदा ट्रस्ट पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए उसे तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक वह ट्रस्ट, जिसने राम जी के खजाने में हाथ साफ किया है, वहां से हटाया नहीं जाता और धर्माचार्यों का नया ट्रस्ट भगवान की सेवा नहीं संभाल लेता, तब तक हिंदुओं के मन में शांति नहीं हो सकती। शंकराचार्य अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान बहराइच जिले के विभिन्न इलाकों में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments