HomeHealth & Fitnessलखनऊवासियों को एलडीए का तोहफा, लेक व्यू अपार्टमेंट के 646 फ्लैटों का...

लखनऊवासियों को एलडीए का तोहफा, लेक व्यू अपार्टमेंट के 646 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन 

  • सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के 02 भवनों की भी हुयी लॉटरी

लखनऊ। सोमवार एलडीए ने लेक व्यू अपार्टमेंट के 646 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी ऑडिटोरियम में हुये इस लॉटरी ड्रा में 785 आवेदकों के मध्य फ्लैटों की पर्चियां निकाली गयीं। लॉटरी की पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

एलडीए के अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि गोमती नगर के विराज खण्ड में विकसित किये जा रहे लेक व्यू अपार्टमेंट में 03 बीएचके प्लस स्टडी श्रेणी के कुल 646 हैं। प्रत्येक फ्लैट लगभग 2300 वर्गफिट क्षेत्रफल का होगा। सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप, 1000 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि की सुविधा मिलेगी। 

उन्होंने बताया कि लेक व्यू अपार्टमेंट के फ्लैटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। इसमें 785 लोगों ने पंजीकरण धनराशि जमा कराकर रजिस्ट्रेशन कराया था। सोमवार को मर्करी सभागार मेें आयोजित लॉटरी के माध्यम से सभी फ्लैटों का आवंटन कर दिया गया। इसके अतिरिक्त डालीबाग स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना में रिफंड से रिक्त हुए 02 भवनों की भी लॉटरी निकाली गयी। 

अपर सचिव ने बताया कि 02 भवनों के सापेक्ष 369 लोगों ने पंजीकरण कराया था। लॉटरी के माध्यम से दोनों भवनों का आवंटन किया गया। इसी तरह गोमती नगर के नर्मदा अपार्टमेंट के 20 फ्लैट एवं 03 पेंट हाउस का लॉटरी से आवंटन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments