Homeदेश (National)आंध्र प्रदेश में कोविड के 8 केस, 2 मौतें, अचानक क्यों बढ़ने...

आंध्र प्रदेश में कोविड के 8 केस, 2 मौतें, अचानक क्यों बढ़ने लगा है डर?

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हो गई है। साल 2022 के बाद राज्य में कोविड से पहली मौतें हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल 8 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पहली मौत 60 साल के एक बुजुर्ग की हुई थी, वह डायबिटीज और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

बुजुर्ग को तिरुपति के अस्पताल से तमिलनाडु के वेल्लोर ले जाया गया था। 28 जून को उनकी मौत हो गई। दूसरी मौत 46 साल के एक व्यक्ति की 7 जुलाई को हुई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और खांसी थी। उनके फेफड़ों में गंभीर नुकसान हुआ था।

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच क्या अब कोविड भी आने वाला है? अमेरिका में मिले नए वैरिएंट

स्वास्थ्य विभाग ने क्या कहा है?

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इन मामलों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। संपर्क में आए लोगों की को तलाशा जा रहा है, उनका कोविड टेस्ट किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि ये इक्का-दुक्का केस हैं, जिन्हं गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

एस सुरेश कुमार:-
ये फैले हुए मामले नहीं हैं, बल्कि छिटपुट मामले हैं। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

क्यों चिंता की बात नहीं है?

पिछले छह दिनों में कोई नया केस नहीं मिला है। राज्य सरकार ने सभी सैंपल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग के नतीजे कुछ दिनों में आने वाले हैं। डॉक्टरों का कहना है कि तेजी से सांस की तकलीफ बढ़ने से लगता है कि ओमिक्रॉन का कोई आक्रामक सबवैरिएंट हो सकता है। हालांकि, सरकार का मानना है कि अभी कोई नया खतरनाक वायरस नहीं फैला है।

यह भी पढ़ें: मौलाना साद पर था Covid फैलाने का आरोप, 5 साल की जांच में कुछ नहीं मिला

किन्हें अलर्ट रहने की जरूरत है?

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, गंभीर बीमारी वाले लोग और कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्ति मास्क पहनें, भीड़ से बचें और सतर्क रहें। अभी तक स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग पूरी निगरानी कर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments