Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना-भिनगा रोड पर हादसा:बाइक सवार युवक घायल, रिक्शा चालक फरार

इकौना-भिनगा रोड पर हादसा:बाइक सवार युवक घायल, रिक्शा चालक फरार


श्रावस्ती: जनपद के इकौना-भिनगा मार्ग पर सेमरी के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मनकौरा निवासी बलराम निषाद (पुत्र भदई निषाद) भिनगा जा रहे थे। उन्हें पेट्रोल पंप पर डीज़ल नहीं मिला था, इसलिए वे डीज़ल लेने के लिए बाइक से भिनगा की ओर जा रहे थे। सेमरी के पास पहुंचते ही एक रिक्शा चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को सेमरी स्थित सम्राट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बलराम निषाद का उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments