Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के गुलरिया जगतापुर में 9वीं का जुलूस निकला:हजरत इमाम हुसैन की...

बहराइच के गुलरिया जगतापुर में 9वीं का जुलूस निकला:हजरत इमाम हुसैन की याद में लंगर, शांतिपूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम


बहराइच के थाना मोतीपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत गुलरिया जगतापुर में 9वीं के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन और शहीदाने करबला की याद में एक जुलूस निकाला गया और लंगर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रति वर्ष की तरह कमेटी द्वारा एक लंगर का आयोजन किया गया। मोहर्रम का महीना सत्य, न्याय, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए, गुलरिया जगतापुर की कमेटी ने इस आयोजन को सभी धर्मों, जातियों और वर्गों के लोगों के लिए खुला रखा। यह पहल कौमी एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बनी। कमेटी ने कार्यक्रम में आने वाले हजारों अकीदतमंदों, मेहमानों और राहगीरों के लिए व्यापक व्यवस्था की थी। लंगर में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान 12 फीट की ताज़िया रखी गई थी। दौलतपुर चौकी इंचार्ज अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, जिसकी देखरेख में 9वीं का जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments