#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कुतुबपुर छपिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एक पुल के पास लगभग 25 वर्षीय युवक का शव मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोनहा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। जांच में मृतक की पहचान जनार्दन उर्फ दन्ना, पुत्र त्रिभुवन, निवासी डारेडीहा काशीराम आवास, ब्लॉक नंबर-25, कमरा नंबर-294, थाना कोतवाली बस्ती के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो मृतक के पास उसकी चप्पल और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पहले पुल के नीचे गिरा हुआ था। उन्होंने उसे पुल के नीचे से उठाकर ऊपर रखा और फिर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण घटना की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान जनार्दन के रूप में की। परिजनों ने बताया कि जनार्दन तीन भाइयों और दो बहनों में था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। यह भी जानकारी मिली कि वह अक्सर कुतुबपुर छपिया गांव निवासी जगलाल के यहां आता-जाता था। मामले की गहनता से जांच सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में पुल के पास मिला युवक का शव:पुलिस हर पहलू से कर रही जांच, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












