श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये युवक मोहर्रम के अवसर पर ताज़िया देखकर वापस लौट रहे थे। हादसा इकौना-धनुही मार्ग पर बनकटा गांव के पास हुआ, जहां उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायलों की पहचान बलरामपुर जनपद निवासी गोमती उर्फ ननके प्रजापति, अभय उर्फ कल्लू और प्रदीप के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। तीसरे घायल का उपचार सीएचसी इकौना में ही जारी है।
श्रावस्ती में ताज़िया देखकर लौट रहे तीन युवक घायल:इकौना-धनुही मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो नाजुक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












