हम में से ज्यादातर लोग अपने खाली समय में इंस्टाग्राम पर रील देखते हैं। आज के समय में ब्यूटी कॉन्टेंट इन्फ्लुएंसर का खास ध्यान ग्लोइंग स्किन केयर रूटीन और ग्लोइंग लिप्स पर होता है। कैमरे पर इन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की ग्लोइंग स्किन नजर आती हैं। लोग इन इन्फ्लुएंसर्स पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं।
हम यह भूल जाते हैं कि हम किस तरह के वातावरण में रह रहे हैं। धूप, धूल और प्रदूषण वाली जगह में ग्लोइंग स्किन पाना मुश्किल है। लोग ग्लोइंग स्किन पाने के चक्कर में तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। बिना ये सोचे-समझें कि इन चीजों का त्वचा पर क्या प्रभाव पड़ेगा। हम आपको उन वायरल ट्रेंड्स के बारे में बता रहे हैं जो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं लेकिन इनमें सच्चाई नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: बोरिंग लुक को कहें बाय, ये 5 ट्रेंडी ज्वेलरी आपको बना देंगी स्टाइल क्वीन
स्किन केयर ट्रेंड जो होते हैं खूब वायरल
ग्लोइंग स्किन
कोरियन ब्यूटी स्किन केयर रूटीन का ट्रेंड छाया हुआ है। हर किसी को खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन चाहिए। लोग त्वचा को ग्लोइंग रखने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। आप इस तरह की गलती न करें। हमारे यहां पर प्रदूषण, धूप और धूल की समस्या आम है। इस वजह से ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है जिसके कारण मुंहासे की समस्या हो सकती है। बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाने से त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है।
घरेलू उपाय
सोशल मीडिया पर लोग बताते हैं कि मुंहासे हटाने के लिए चेहरे पर टूथपेस्ट, बेकिंग सोडा और नींबू के रस का इस्तेमाल करना चाहिए। आप इस तरह की गलती न करें। इन चीजों को लगाने से त्वचा का नेचुरअल पीएच खराब होता है जिससे जलन, खुजली आदि की समस्या बढ़ जाती है। आप त्वचा विशेषज्ञ से पूछने के बाद ही किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: क्या बर्तन धोने वाले स्पंज से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर से जानिए
एकदम से ग्लो
ब्यूटी इन्फ्लुएंस का दावा है कि त्वचा को रोजाना एक्सफोलिएट करने से डर्ट और गंदगी निकल जाती है जिससे त्वचा निखरी और चमकदार नजर आती है। आप इस तरह की गलती न करें। रोजाना एक्सफोलिएशन करने से रेडनेस और सेंसिटिविटी की समस्या बढ़ जाती है। डॉक्टर्स के मुताबिक हफ्ते में दो बार त्वचा को एक्सफोलिएट करना चाहिए।
10 स्टेप स्किन केयर रूटीन
अपनी त्वचा पर रोजाना अलग-अलग तरह के सीरम और टोनर्स का इस्तेमाल करने से बचें। इन्हें इंडियन स्किन टोन के हिसाब से डिजाइन नहीं किया गया है। इतने सारे प्रोडक्ट्स लगाने की वजह से मुंहासों की समस्या हो सकती है। त्वचा पर कुछ भी लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।












