HomeUncategorizedविषय :-62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा की वाह्य सीमा चौकी हांकीमपुरवा...

विषय :-62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा की वाह्य सीमा चौकी हांकीमपुरवा क्षेत्र में एसएसबी द्वारा 153 पशुओं का किया गया निःशुल्क उपचार |*

श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमान्डेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशा-निर्देशन में वाह्य सीमा चौकी हांकीमपुरवा के अंतर्गत ग्राम असधा में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में राजकीय पशु चिकित्सालय, सोनवा के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इमरान खान एवं 62वीं वाहिनी के पैरा वेटनरी स्टाफ मुख्य आरक्षी/पशु चिकित्सक हंसराज चौधरी द्वारा ग्रामीणों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 36 ग्रामीणों के 153 पशुओं का उपचार किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में पशुओं के सामान्य रोगों की जांच के साथ-साथ पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, देखभाल एवं रोगों की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।
इस पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी लाभ मिला तथा ग्रामीणों ने एसएसबी के इस जनकल्याणकारी कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम एसएसबी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसेवा एवं जागरूकता बढ़ाने के निरंतर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments