महराजगंज गोरखपुर मार्ग पर श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के सामने बीते सोमवार को एक सड़क हादसे में घायल हुई महिला रमावती (50 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपने बेटे सोनू (22 वर्ष) के साथ बाइक से गोरखपुर से इलाज कराकर लौट रही थीं, तभी उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी थी। जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र की ग्रामसभा रामपुर बल्डीहा निवासी सोनू अपनी मां रमावती का इलाज कराने सोमवार को गोरखपुर गया था। इलाज के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मोहम्मदपुर गांव के सामने उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी परतावल ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भी रमावती की हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अस्पताल से लौट रही महिला को कार ने टक्कर मारी:गोरखपुर में महिला की मौत, बेटा घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











