महराजगंज एलपीजी कंट्रोल रूम में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खुटहा बाजार स्थित कालीचरन एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी पर 13 अप्रैल को मारे गए छापेमारी में बड़ी अनियमितताएं मिली है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय कुमार साहनी और पूर्ति निरीक्षक अरविंद कुमार की टीम जब निरीक्षण के लिए पहुंची, तो एजेंसी पर न तो ऑफलाइन और न ही ऑनलाइन स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध मिला। एजेंसी संचालक संध्या ने गोदाम में 250 घरेलू सिलेंडर सहित अन्य सिलेंडरों का स्टॉक होने की जानकारी दी, लेकिन मौके पर जांच में केवल 48 खाली सिलेंडर ही मिले। इस तरह करीब 227 सिलेंडरों का भारी अंतर सामने आया, जिसे अधिकारियों ने गंभीर अनियमितता माना। उपभोक्ताओं ने लगाए आरोप जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं ने बयान दर्ज कराते हुए बताया कि फरवरी और मार्च में बुकिंग के बावजूद उन्हें अब तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है। एजेंसी कर्मी बार-बार चक्कर कटवा रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने कहा कि मोबाइल पर ओटीपी और डिलीवरी मैसेज आने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला, जबकि कई ने केवाईसी और वितरण प्रक्रिया में लापरवाही के आरोप लगाए। कानूनी कार्रवाई शुरू अधिकारियों के अनुसार, स्टॉक रजिस्टर न रखना और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर होना द्रवित पेट्रोलियम गैस नियंत्रण आदेश-2000 के प्रावधानों का उल्लंघन है। डीएम के निर्देश पर एजेंसी संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर एजेंसी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। वहीं, पूर्ति निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि- डीएम के पास ऑनलाइन शिकायतें मिल रही थीं, जिनके आधार पर जांच की गई। उपभोक्ताओं का आरोप था कि मोबाइल पर डिलीवरी दिखाने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल रही थी। मौके पर जांच में सिलेंडरों की संख्या कम पाई गई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में गैस एजेंसी के स्टॉक से 227 सिलेंडर गायब:शिकायत पर फूड इंस्पेक्टर ने मारा छापा, संचालक के खिलाफ कालाबाजारी का केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










