Homeदेश (National)'आपका ही माइक बंद होता है, इनका नहीं,' ओम बिरला ने ली...

‘आपका ही माइक बंद होता है, इनका नहीं,’ ओम बिरला ने ली राहुल गांधी की चुटकी

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को संसद में राहुल गांधी की चुटकी ली है। वह बोलते हुए अपनी हंसी नहीं रोक पाए। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर बोल रहे थे। तभी राहुल गांधी ने टोका कि माइक। उनका इशारा था कि केसी वेणुगोपाल का माइक काम नहीं कर रहा है। जवाब में ओम बिरला ने जो कहा वह मजेदार है।

संसद के विशेष सत्र के दौरान केसी वेणुगोपाल ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण वाले प्रस्ताव के इरादों पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि इसे 2024 में क्यों नहीं लागू किया गया। इसी दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खड़े हो गए और आपत्ति जताते हुए कहा कि बिल पर चर्चा शुरू हुए बिना ही उसके गुण-दोष पर सवाल कैसे उठाए जा सकते हैं।

‘सिर्फ आपका ही माइक नहीं काम करता है’

लोकसभा स्पीकर, ओम बिरला केसी वेणुगोपाल को सदन की प्रक्रिया समझा रहे थे। विपक्ष के किसी नेता ने कहा कि माइक काम नहीं कर रहा है। एक नेता ने कहा कि माइक म्यूट था। राहुल गांधी ने भी माइक की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘माइक।’

राहुल गांधी के इशारे पर चुटकी लेते हुए ओम बिरला ने कहा, ‘चालू है, माइक चालू है, आपका ही बंद होता है।’ वह इस दौरान मुस्कुराते नजर आए।

ओम बिरला ने राहुल गांधी की चुटकी क्यों ली?

राहुल गांधी, अक्सर लोकसभा में बोलने के दौरान, विपक्ष के माइक को बंद करने के आरोप लगाते रहे हैं। लोकसभा स्पीकर, कई बार यह कह चुके हैं कि वहां से माइक को बंद नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी, बार-बार यह दावा करते हैं कि विपक्ष के नेताओं के बोलते समय माइक बंद कर दिए जाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments