HomeHealth & Fitnessपत्नी ही निकली मिर्च व्यापारी की कातिल

पत्नी ही निकली मिर्च व्यापारी की कातिल

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में सनसनी मचा देने वाली वारदात हुई है। दरअसल, यहां के राजोद थाना क्षेत्र के गोंदीखेड़ा चारण में हुए सनसनीखेज लूट और हत्या के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। इस पूरे हत्याकांड की साजिश मृतक की पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

पत्नी ने पहले कही लूट और हत्या की बात
बता दें कि बीते 7 अप्रैल की रात मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या को पहले लूट की वारदात बताया गया था। पत्नी प्रियंका पुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर पति की हत्या कर दी और उसे बंधक बनाकर सोने-चांदी के आभूषण व नगदी लूटकर फरार हो गए।

जांच के दौरान पुलिस को पत्नी पर हुआ शक
फिर, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया। एसपी मयंक अवस्थी के निर्देशन में एएसपी पारुल बेलापुरकर और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम की मदद से बारीकी से पड़ताल की गई। जांच के दौरान, पुलिस को कई अहम तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य मिले, जिससे संदेह की दिशा मृतक की पत्नी प्रियंका की ओर मुड़ गई।

1 लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई हत्या
पूछताछ के दौरान प्रियंका ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। प्रियंका ने बताया कि उसका राजगढ़ निवासी कमलेश पुरोहित से लंबे समय से प्रेम संबंध था। पति से परेशान होकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोपी कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र भाटी निवासी छडावद को 1 लाख रुपये देकर देवकृष्ण की हत्या करवाई और पूरी घटना को लूट का रूप देने की योजना बनाई गई।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments