HomeHealth & Fitnessआकाश यादव को AI हैकथान में प्रथम स्थान प्राप्त करने  मुख्यमंत्री ने...

आकाश यादव को AI हैकथान में प्रथम स्थान प्राप्त करने  मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

सहजनवा। पूर्वांचल क्षेत्र में तकनीकी नवाचार एवं डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Tata Consultancy Services (TCS) एवं MPIT द्वारा संयुक्त रूप से  AI एवं Cyber Security Hackathon का सफल आयोजन किया गया। इस हैकाथॉन में पूर्वांचल क्षेत्र के विभिन्न इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थानों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी दक्षता तथा समस्या समाधान क्षमता का विकास करना था। प्रतिभागियों ने अपने-अपने अभिनव प्रोजेक्ट्स एवं विचार प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे आकाश यादव, जो KIPM College of Engineering and Technology के प्रथम वर्ष, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र हैं। उन्होंने AI Hackathon में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने संस्थान एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें ₹25,000 की पुरस्कार राशि, चेक एवं प्रमाण पत्र माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं TCS के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
 महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित “विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश 2047” कार्यक्रम के अंतर्गत हैकाथॉन विजेताओं का औपचारिक सम्मान किया गया। 
 
इस उपलब्धि  पर केआईपीएम समूह के चेयरमैन ई. आर. डी. सिंह ने पुरस्कृत छात्र को बधाई एवं शुभकामनाए दिया ये उपलब्धि न केवल कालेज के लिए बल्कि पूरे पूर्वाचल क्षेत्र के लिए गौरव की बात है । 
इस अवसर पर संस्था की प्रबंधक सुनीता सिंह, प्रबंध निदेशक विनोद कुमार सिंह, निदेशक इंजीनियरिंग डॉ. मोहम्मद जाहिद रियाज़ खान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ई. शिवांश विक्रम, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट इंचार्ज नितेश कुमार जायसवाल, इनक्यूबेशन मैनेजर इंजीनियर विवेक कुमार, सभी विभागाध्यक्षगण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments