श्रावस्ती के गिलौला विकासखंड के पिपरा गांव में सड़क निर्माण न होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में लाले यादव के घर के पास सड़क न होने से रास्ते में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, स्कूली बच्चों को प्रतिदिन इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। गांव के अन्य लोगों को भी आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकलने हेतु इसी मार्ग का उपयोग करना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीण लाले यादव, रंगीलाल, राकेश और लल्लन ने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। कीचड़ और जलभराव के कारण पैदल चलना भी कठिन हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मार्ग का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे बरसात के दौरान होने वाली आवागमन की परेशानियों से राहत मिलेगी और स्कूली बच्चों सहित सभी ग्रामीणों को सुरक्षित रास्ता मिल सकेगा।
पिपरा में सड़क नहीं, ग्रामीणों को आवागमन में:कीचड़ और जलभराव से स्कूली बच्चों का रास्ता बाधित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












