HomeHealth & Fitnessईरान-अमेरिका वार्ता आगे बढ़ने की उम्मीद के बीच कच्चे तेल का भाव...

ईरान-अमेरिका वार्ता आगे बढ़ने की उम्मीद के बीच कच्चे तेल का भाव 96 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल के दाम में नरमी देखने को मिल रही है। ईरान और अमेरिका वार्ता आगे बढ़ने की उम्मीद के दौरान मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर लगभग 96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं।

अंतरराष्ट्रीय बजार में शुरुआती कारोबार में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड का भाव आज 2.29 डॉलर यानी 2.31 फीसदी की गिरावट के साथ 96.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, ब्रेंट 1.47 डॅलर यानी 1.48 फीसदी टूटकर 97.483 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इससे एक दिन पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकाबंदी का ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 7 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली थी।

क्रूड ऑयल का भाव 104 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। जानकारों का कहना है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है तब तक कच्चे तेल की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments