#बस्ती_न्यूज
बस्ती में एक सड़क दुर्घटना में स्वराज कंपनी के एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर बस्थनवां के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और गहरे खेत में जा गिरी। तीन दोस्त कार से जा रहे थे मृतक की पहचान आजमगढ़ निवासी हिमांशु के रूप में हुई है, जो पेशे से स्वराज कंपनी में इंजीनियर थे। घायलों में शाहजहांपुर के रसूलपुर बुजुर्ग निवासी अजयबीर सिंह पुत्र जगरूप सिंह और कुलदीप सिंह पुत्र विमलेश शामिल हैं। तीनों पटखापुर से रानीपुर बस्थनवां लौट रहे थे। रानीपुर मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और सात फीट गहरे खेत में जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलने पर घघौवा चौकी प्रभारी पंकज त्यागी स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दर्शन नगर अयोध्या के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, इंजीनियर की मौत:7 फीट गहरे खेत में गिरने से दो दोस्त घायल; अयोध्या ट्रामा सेंटर रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












