गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के हबीरपुर में स्थित शिव दुर्गा मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस के अनुसार आदर्श नगर नील मथा के रहने वाले रामभजु राय ने गुरुवार को शिकायत की थी कि दीपांशु उर्फ मोगली द्वारा शिव दुर्गा मंदिर हबीरपुर में दान पेटी तोड़कर रूपये चोरी कर लिए गए है।
जिसपर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी दीपांशु रावत उर्फ मोगली निवासी हबीरपुर हरिहरपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से दानपेटी से चोरी किये 16 सौ पांच रूपये व दान पेटी बरामद कर उसे जेल भेज दिया।












