Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में आवारा पशु से टकराकर बाइक सवार की मौत:नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर...

बहराइच में आवारा पशु से टकराकर बाइक सवार की मौत:नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायल बेटा अस्पताल में भर्ती


बहराइच जिले के मिहिपुरवा ब्लॉक में नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार हनीफ (38) की मौत हो गई। उनकी बाइक आवारा पशु से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में हनीफ का 17 वर्षीय बेटा आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यह घटना रायबोझा गौशाला के पास बुधवार रात करीब 7 बजे हुई। दलजीत पुरवा गांव निवासी हनीफ अपने बेटे आरिफ के साथ नानपारा जा रहे थे। तभी नानपारा की ओर से आ रहे एक आवारा पशु से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पिता-पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हनीफ को मृत घोषित कर दिया। आरिफ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार शाम को जब हनीफ का शव घर पहुंचा तो गांव में हड़कंप मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments