केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। इटवा तहसील क्षेत्र के राम अवतार मेमोरियल पब्लिक स्कूल, भिलौरी-भिलौरा के छात्रों ने इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परिणाम आने के बाद स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में जश्न का माहौल बन गया। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। देर रात तक बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विश्वबंधु दुबे ने बताया कि कई छात्रों ने शानदार अंक हासिल किए हैं। इनमें शिवम शुक्ला ने 96.2%, दिव्यांशी यादव ने 91.6%, आर्या सोनी ने 90.8%, शीतल ने 90.6%, शिवम उपाध्याय ने 90.6%, खुशी त्रिपाठी ने 89.6%, सबा ने 89.2%, जय गुप्ता ने 88.2% और अमन चौधरी ने 87.8% अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य दुबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि यदि इन छात्रों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिले, तो उनकी शैक्षणिक गतिविधियों में रुचि और बढ़ेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक हरिहर चौहान, पवन चौहान, कन्हैया मधेशिया, चंद्रशेखर चौधरी, रूबी, आफताब आलम, घनश्याम मौर्या और सनी त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षकों ने भी मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इटवा में छात्रों ने परचम लहराया:राम अवतार स्कूल के सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, अभिभावक और शिक्षक खुश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











