खैरीघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात परागीबेली पुल के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल के नीचे गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पाठक पुरवा निवासी डिप्ती सिंह ने सूचना दी कि उनके भाई बलराम सिंह (32) पुत्र देसराज सिंह सोमवार रात करीब 11:45 बजे नानपारा गल्ला मंडी से सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान परागीबेली गांव के पास चौकसाहार क्षेत्र स्थित पुल के निकट ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पुल के नीचे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से बलराम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची खैरीघाट पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस बहराइच भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खैरीघाट में पुल के नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्राइवर की मौत:नानपारा मंडी से घर लौटते समय हादसा, मृतक के भाई ने दी पुलिस को सूचना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












