श्यामदेउरवां क्षेत्र में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 60 वर्षीय कपिल शर्मा और 32 वर्षीय सोनू शामिल हैं। एक दुर्घटना में तेज रफ्तार कार चाय की दुकान में जा घुसी, जबकि दूसरी घटना पिपरपाती पेट्रोल पंप के पास हुई। पहली घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे श्यामदेउरवां के गोधवल चौराहे पर हुई। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार चाय की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में दुकान पर मौजूद परसिया इंदरपुर निवासी कपिल शर्मा (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दुकान के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिलें और एक साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल कपिल शर्मा को पहले गोरखपुर कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां से देर रात चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, सोमवार सुबह करीब आठ बजे श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरपाती पेट्रोल पंप के पास एक अन्य सड़क दुर्घटना हुई। गोरखपुर जनपद के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घासीकटरा चौकी के नियमतनगर निवासी सोनू (32) इस हादसे में घायल हो गए थे। सोनू अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बिहार से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। इस दुर्घटना में घायल सोनू की भी देर शाम इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। हादसे में उनकी पत्नी भी घायल हुई हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्यामदेउरवां में दो सड़क हादसों में दो की मौत:तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, बुजुर्ग और युवक ने दम तोड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












