जरवलरोड/ बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। बहराइच-गोण्डा-लखनऊ मार्ग पर स्थित घाघरा घाट संजय सेतु की मरम्मत का कार्य शुरू होने के कारण 16 अप्रैल गुरुवार से भारी वाहनों के आवागमन के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इस निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अपनी बसों के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। क्षेत्रीय प्रबन्धक देवीपाटन मंडल अरविंद कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री उपलब्धता के अनुसार रूपईडीहा से 5, बहराइच से 10,गोंडा से 10, बलरामपुर डिपो से 10 बसों का संचालन घाघराघाट स्थित निगम से अनुबंधित मेट्रो यात्री प्लाजा तक होगा। यहाँ प्रत्येक डिपो से एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है ताकि यात्रियों को सहायता मिल सके। जबकि सभी जिला मुख्यालयों से लखनऊ और कानपुर आने जाने वाली अन्य बसों को प्रशासन द्वारा निर्धारित डायवर्जन रूट से ही चलाया जाएगा।
बहराइच:लखनऊ जाने वाली बसों का रूट बदला, स्थानीय यात्रियों के लिए घाघरा घाट तक चलेंगी विशेष बसें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












