सिसवा रेलवे स्टेशन पर पिछले एक माह से पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। प्लेटफॉर्म पर लगे कई स्टैंप पोस्टों में पानी की आपूर्ति बाधित है। कई स्थानों पर टोटियां टूटी हुई हैं, जबकि जमा काई और गंदगी यात्रियों के लिए समस्या बनी हुई है। प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए दर्जनों स्टैंप पोस्ट या तो खराब पड़े हैं या उनमें नियमित रूप से पानी नहीं आ रहा है। कई पोस्टों पर गंदगी और काई जमने से दुर्गंध फैल रही है, जिसके कारण यात्री वहां से पानी पीने से बच रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ठप होने से यात्रियों में भारी नाराजगी है। अपनी प्यास बुझाने के लिए यात्रियों को स्टेशन परिसर छोड़कर बाहर लगे चापाकलों तक जाना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि राजस्व के मामले में यह एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं की यह स्थिति चिंताजनक है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक सुनील कुशवाहा ने बताया कि स्टैंप पोस्टों की नियमित साफ-सफाई कराई जाती है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई है, जिसे शीघ्र दुरुस्त कर पेयजल व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के सिसवा रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट गहराया:यात्री बाहर से पानी लाने को मजबूर, कई पोस्ट खराब
RELATED ARTICLES












