बहराइच जिले के सुजौली इलाके में प्रस्तावित देशी शराब की दुकान के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ठेका न खोलने या उसे किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। ग्रामीणों का तर्क है कि गांव के पास शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा और युवाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं और बुजुर्गों ने भी भाग लिया और प्रशासन से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर देसी शराब की दुकान को गांव से दूर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि इलाके में शराब की दुकान खुलने से न केवल माहौल खराब होगा, बल्कि अराजक तत्वों का जमावड़ा होने से आम लोगों को भी परेशानी होगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। वहीं, प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
शराब ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन:बहराइच में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर लोगों ने सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












